Category Archives:  News

नहीं रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, बीजेपी को लगा बड़ा झटका..जानिए

Aug 21 2019

Posted By:  Sunny

यह साल हमारे राजनीतिक इतिहास का बहुत ही बुरा रहा है, इस साल हमने भारतीय राजनीती के कई लोकप्रिय दिग्गज नेताओ को खोया है, आज एक बार फिर भारत के राजनीतिक गलियारों में शोक पसरा हुआ है, आज सुबह मध्य प्रदेश के पूर्व नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का निधन हो गया |



बताया जा रहा है की बाबूलाल गौर की तबियत मंगलवार को अचानक से खराब होने लग गयी थी, उनको साँस लेने में तकलीफ हो रही थी और उनकी पल्स रेट भी लगातार गिर रही थी और उनकी किडनी भी सही तरीके से काम नहीं कर रही थी, वे करीब 14 दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे |


बाबूलाल गौर का पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, उनके पोते आकाश गौर ने उन्हें सुभाष नगर के विश्राम घाट पर मुखाग्नि दी, अंतिम संस्कार से पहले उनके शव को भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उन्हें कंधा दिया और साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए |


बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्य प्रदेश के मुख्या मंत्री रहे थे, उन्होंने अपने राजनितिक करियर की शुरुआत वामपंथी पार्टी से शुरू की थी वे सबसे पहले श्रमिक संघ के आंदोलनों में हिस्सा लिया करते थे फिर इसके बाद वे राष्ट्रीय मज़दूर संघ के संस्थापक सदस्य बन गए थे, वर्ष 1974 में उन्होंने गोविंदपुरा से निर्दलीय चुनाव जीता जिसमे वे विजयी हुए, गोविंदपुरा सीट से उन्होंने लगातार 10 बार जीत हासिल की थी, इसके अलावा वे मध्यप्रदेश के स्थानीय शासन, संसदीय कार्य, जनसंपर्क, नगरीय कल्याण, शहरी आवास तथा पुनर्वास एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत मंत्री भी रहे |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर